केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण हेतु ऐतिहासिक समझौता।

केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण हेतु ऐतिहासिक समझौता।

केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण हेतु ऐतिहासिक समझौता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मंगलवार को सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण के लिए राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

इस समझौते के तहत इक्विटी भागीदारी में एनएचएलएमएल की 51% और राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी होगी। वहीं, राजस्व साझेदारी के अन्तर्गत 90% धनराशि उत्तराखंड में पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता को सुदृढ़ करने में खर्च होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का वक्तव्य

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समझौता प्रदेश की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में –

  • सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबी रोपवे परियोजना 4100 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

  • गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी रोपवे 2700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों पर ले जाकर अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी। उन्होंने साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेल, रोड और रोपवे कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसमें चारधाम ऑलवेदर रोड और कई अन्य राष्ट्रीय परियोजनाएँ शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का वक्तव्य

श्री टम्टा ने कहा कि यह दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक है। रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा बेहद आसान होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का वक्तव्य

श्री महाराज ने कहा कि रोपवे निर्माण से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, अपर सचिव (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) भारत सरकार श्री विनय कुमार, सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री धीराज गर्ब्याल, श्री युगल किशोर पंत, सीईओ एनएचएलएमएल श्री राजेश मलिक, वाइस प्रेसिडेंट रोपवे एनएचएलएमएल श्री प्रशांत जैन, अपर सचिव श्री अभिषेक रोहिला सहित पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।