नैनीताल : नन्दा देवी मेला डोला भ्रमण / शोभा यात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी।

नैनीताल : नन्दा देवी मेला डोला भ्रमण / शोभा यात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी।

नैनीताल : नन्दा देवी मेला डोला भ्रमण / शोभा यात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 5 सितम्बर 2025 – मा नन्दा देवी मेला डोला भ्रमण एवं शोभा यात्रा के दौरान शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। यह प्लान प्रातः 10 बजे से यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी –

  • कालाढुंगी से भवाली/कैचीधाम जाने वाला ट्रैफिक रुसी–1 से रुसी–2 होते हुए बैण्ड नंबर–1 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • भवाली से यूपी, दिल्ली, हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन रुसी–2 से रुसी–1 की ओर भेजे जाएंगे।

  • जब डोला मल्लीताल खड़ी बाजार मोहनको क्षेत्र में होगा, तब बारापत्थर से आने वाले वाहनों को बारापत्थर तिराहा से डायवर्ट कर आल सेंट तिराहा होते हुए डांट की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

  • जब डोला रिक्शा स्टैण्ड मल्लीताल से घोड़ा स्टैण्ड होकर मोहनको रोड की ओर बढ़ेगा, तब मन्नुमहारानी से आने वाले वाहनों को चीनाबाबा से मेट्रोपोल – मस्जिद तिराहा – राजभवन तिराहा होते हुए डांट की ओर भेजा जाएगा। इसी दौरान रिक्शा स्टैण्ड मल्लीताल से लोअर माल रोड की ओर आने वाला ट्रैफिक भी यही मार्ग अपनाएगा। मस्जिद तिराहा से चीनाबाबा तक का मार्ग टू–वे रहेगा।

  • जब डोला घोड़ा स्टैण्ड से अपर माल रोड जाएगा, तो मोहनको से आने वाले वाहनों को घोड़ा स्टैण्ड से डायवर्ट कर मस्जिद तिराहा – राजभवन रोड से डांट भेजा जाएगा।

  • जब डोला अपर माल रोड से डांट पर पहुंचेगा, तो भवाली रोड से आने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से टूटा पहाड़ पर रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

  • जब डोला टोल टैक्स से तल्लीताल धर्मशाला वैष्णव मंदिर की ओर बढ़ेगा और फांसी घदैरा की ओर लौटेगा, तब हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए हनुमानगढ़ी पर रोका जाएगा।

  • जब शोभा यात्रा डांट से अपर माल रोड होते हुए रिक्शा स्टैण्ड लौटेगी, तो लोअर माल रोड और मोहनको से आने वाले वाहनों को क्रमशः रिक्शा स्टैण्ड व घोड़ा स्टैण्ड पर रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

 

 

  • नैनीताल में पार्किंग क्षमता 70% भरने पर वाहनों को नारायण नगर एवं रुसी–2 पर पार्क कराया जाएगा। यात्रियों को शटल सेवा से नैनीताल लाया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात योजना का पालन करें और यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें।

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस