हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 23 और 24 में पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में शिविर लगाए गए। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित रहे, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

शिविर में मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने संबंधी समस्याएँ प्रमुखता से सामने आईं। अनेक शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु भेजा गया।

शिविर के दौरान 57 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए, वहीं पूर्ति विभाग से जुड़े 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाने व नाम जोड़े जाने से जुड़े प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इसके अलावा यूसीसी के 7 आवेदन भी दर्ज हुए। अधिकांश आवेदनों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 23 एवं 24 के पार्षदों ने शिविर आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन जन सुविधा शिविरों में पहुँचकर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य है कि लोगों को उनके घर-पास ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी तथा नगर निगम और पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।