नैनीताल पुलिस की पहल – स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नशा, यातायात व साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया गया।

नैनीताल पुलिस की पहल – स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नशा, यातायात व साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/रामनगर/बेतालघाट, 12 सितम्बर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रों, ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को नशा मुक्ति, यातायात नियमों व साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करना रहा।

एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में “जूनियर ट्रैफिक फोर्स” के तहत यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट व टीम ने बच्चों को ट्रैफिक नियम, गुड सेमेरिटन कानून और मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी। नाबालिग वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

इसी क्रम में PNG कॉलेज रामनगर में यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश ने परिवहन विभाग के सहयोग से छात्रों को ट्रैफिक नियम और फर्स्ट एड के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

मंगोली राजकीय इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत ने छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके समझाए।

बेतालघाट क्षेत्र के गाँव आमबाड़ी, तल्लाकोट व ऊंचाकोट में थानाध्यक्ष विजय नेगी ने ग्रामीणों को “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत नशे के दुष्परिणाम बताए और 1930 हेल्पलाइन नंबर साझा कर साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

वहीं काठगोदाम क्षेत्र में थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी।

नैनीताल पुलिस का संदेश:
✔ नशे से दूर रहें और सुरक्षित जीवन अपनाएँ।
✔ यातायात नियमों का पालन करें।
✔ साइबर अपराध से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
✔ हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 का प्रयोग कर तुरंत मदद प्राप्त करें।