मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार और विमानन क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु हेली सेवाओं का पुनः संचालन श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत होगी। इससे सड़क मार्गों पर दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित व सहज बनेगी।

उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गौचर (चमोली) व चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित कर दिल्ली, देहरादून व हिंडन से जोड़ने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  मिठास में मिलावट का शक! रामनगर में गुड़ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।

इसके साथ ही उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने और दिल्ली-पिथौरागढ़ नियमित हवाई सेवा शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सेवा सामरिक, मानवीय और पर्यटन दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।