मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

अगले कुछ दिनों तक अलर्ट रहें: मुख्यमंत्री ने जिलों को दिए आपदा प्रबंधन के कड़े निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 14 सितम्बर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हिन्दी मात्र भाषा नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है। यह देश की एकता व अखंडता का आधार होने के साथ हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक भी है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हिंदी को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। ’मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों में हिंदी प्रयोग से विश्व स्तर पर हिंदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। आज कई देशों में हिंदी का अध्ययन हो रहा है और यह सामाजिक चेतना का प्रमुख माध्यम बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी को अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिक प्रयोग का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपील की कि हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।