मुख्यमंत्री ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*