तरुण ताइक्वांडो एकेडमी का शानदार प्रदर्शन — 32वीं राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 1 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक।

ख़बर शेयर करें -

तरुण ताइक्वांडो एकेडमी का शानदार प्रदर्शन — 32वीं राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 1 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, गोलापार हल्द्वानी में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित 32वीं आधिकारिक राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में तरुण ताइक्वांडो एकेडमी, रामनगर (नैनीताल) के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

एकेडमी की खिलाड़ी रोशनी ने सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। साथ ही, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए भी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

वहीं हार्दिक मठपाल, कृतिका पांडे और वैष्णवी गौर ने अपने-अपने भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।

इसके अलावा हार्दिक खड़का, ध्रुव नेगी, गौरव पांडे और हर्षित सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेकर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया, जो उनके खेल करियर के लिए लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

कोच तरुण भट्ट ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह केवल शुरुआत है। हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखाएंगे।”


ख़बर शेयर करें -