रामनगर पुलिस की कार्रवाई: गुमानपुर के दो अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर पुलिस की कार्रवाई: गुमानपुर के दो अभियुक्त गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। वादिनी चन्द्र देवी की तहरीर पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 360/25 धारा 74/75/351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त ललित पुत्र स्वर्गीय अम्बादत्त (उम्र 38 वर्ष) तथा अभियुक्त नवीन चन्द्र उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय अम्बादत्त (उम्र 49 वर्ष), दोनों निवासी गुमानपुर, पीरुमदारा, थाना रामनगर को उनके घर से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:

  • उप निरीक्षक सुरभि राणा

  • कांस्टेबल विनीत चौहान

  • होमगार्ड कल्लू सिंह

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

ख़बर शेयर करें -