भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा — चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा — चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में घटित चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी सुरागरसी व पतारसी के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भीमताल संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मात्र कुछ ही घंटों में चोरी की घटना का सफल खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

थाना भीमताल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में 20 अक्टूबर 2025 की रात हुई चोरी के मामले में थाना हाजा पर मु0अ0सं0–57/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। टीम ने सतत पतारसी, सुरागरसी एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युगल कुमार पुत्र भुवन चन्द्र, निवासी ग्राम तोक पाण्डेछार, अलचौना, थाना भीमताल, जिला नैनीताल (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का समस्त माल बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  📰 पत्रकारों के हित सर्वोपरि: समस्याओं के समाधान को सरकार गंभीर – आशीष त्रिपाठी

बरामद माल:

  • ₹11,300 नगद

  • 01 एटीएम कार्ड (पीएनबी)

पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष संजीत राठौड़

  2. उ0नि0 गणेश सिंह राणा

  3. का0 ललित आगरी

  4. का0 जीवन कुमार

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल