खनन कार्य में रंजिश रखते हुए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

रुद्रपुर – पंतनगर थाना क्षेत्र के शातिपुरी में खनन कार्य में रंजिश रखते हुए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। कानून व्यवस्था से बैखौफ बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इन वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आपकों बता दें कि बीते कुछ महीनों से जनपद ऊधम सिंह नगर में गोलीकांड, लूट, जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। वही कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर बैखौफ अपराधियों ने जिले में ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह हत्याकांड खनन कार्य में रंजिश रखते हुए की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

वही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी का कथन है कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। जनपद में आए दिन हो रही वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। संदीप कार्की भाजपा मंडलीय महामंत्री के पद पर नियुक्त थे। जिनकी आज दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

वही इस कांड के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएं हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपकों बता दें कि कई वर्षों पहले भी खनन कार्य को गैगवार हुआ था। अब फिर से इसी को लेकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।