13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंपावत जिला मुख्यालय में प्रातः अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गोरल चौड़ मैदान से रोडवेज बस स्टेशन तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न स्कूलों में निबंध,वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

 

 

 

जवाहर नवोदय स्कूल में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। मतदाता दिवस पर जिले के सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। जिला कार्यालय सभागार में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मैं भारत हूं गीत का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने जिला सभागार में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

 

इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट भी उपस्थित रहे। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी डा.मंजू ढौंडियाल, उप निदेशक पूनम पाठक, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, एपीडी विम्मी जोशी,डीडीएमओ मनोज पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा,नोडल स्वीप जीवन कलोनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

जिला सूचना अधिकारी, चंपावत


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *