एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पैराडाइज होटल मे मारा छापा, होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर मे देर शाम एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आपको बताते चलें कि काशीपुर में कुंडा थाना क्षेत्र की मण्डी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज स्थित है। होटल का मालिक और उसका पुत्र पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पैराडाइज होटल मे मारा छापा, होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर की टीम ने इंचार्ज श्रीमती वसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियो को पकड़ लिया। टीम ने सभी को हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गयी। टीम इंचार्ज वासंती आर्य ने बताया कि टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में रैकेट की शिकायत मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पैराडाइज होटल मे मारा छापा, होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

शिकायत पर आज छापा मारकर होटल से दर्जनभर के आसपास युवतियों तथा दर्जन भर से अधिक युवकों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिक की संलिप्तता पाई गयी है, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम बनी हुई है जोकि जिले भर में इस तरह की शिकायत आने पर छापामार कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे ऐसे लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अवैधानिक रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पैराडाइज होटल मे मारा छापा, होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।