मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला किया शुभारंभ।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात**
टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर पहुंचकर ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेला का विधिवत शुभारंभ किया। गांधी मैदान में फीता काटकर मेले का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन किसान, युवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कास्तकारों को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में दूधारू पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु चार कास्तकारों को ₹1–1 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। लाभार्थियों में पान सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह सहित कुल चार किसान शामिल रहे।
₹88.11 करोड़ की 8 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले के लिए कुल 08 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹8810.90 लाख (लगभग ₹88.11 करोड़) है। इनमें 03 योजनाओं का लोकार्पण तथा 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण — 03 योजनाएँ (लागत ₹2478.56 लाख)
1. नायकगोठ–हनुमानगढ़ी मोटर मार्ग पर 125 मीटर आर्च मोटर सेतु
लागत—₹1377.14 लाख
इस पुल के निर्माण से स्थानीय संपर्कता को बड़ा लाभ मिलेगा।
2. चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार
लागत—₹992.12 लाख
लोक निर्माण विभाग ने शहर के कई आंतरिक मार्गों को सुदृढ़ किया।
3. कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण
लागत—₹109.30 लाख
पारंपरिक शैली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन तैयार किया गया।
शिलान्यास — 05 योजनाएँ (लागत ₹6332.34 लाख)
1. तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण
लागत—₹1385.68 लाख
इससे प्रशासनिक कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
2. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तीन वाटरशेड विकास परियोजनाएँ
-
प्रोजेक्ट: Champawa/WDC/PMKSY 20/4/2021-22 — ₹1092.56 लाख
-
प्रोजेक्ट: Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 — ₹1332.24 लाख
-
प्रोजेक्ट: Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 — ₹1563.52 लाख
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ चंपावत के समग्र विकास को नई दिशा देंगी। ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासन से जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग मंगला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

























