योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।

योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।
ख़बर शेयर करें -

योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 15 नवंबर।
कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, और आज योग का प्रकाश एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक फैल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

मंत्री ने कहा कि योग अब सिर्फ भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन गया है।
उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को खेल स्पर्धा के रूप में शामिल किया जाना उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में ओलंपिक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी योगासन को स्थान मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से लेकर यूसीसी तक, अमर उजाला संवाद में मुख्यमंत्री धामी ने रखी सरकार की उपलब्धियां

रेखा आर्या ने कहा कि योग और रोग दोनों विलोम शब्द हैं—जहां योग है, वहां रोग नहीं हो सकता।
इसीलिए फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड अभियान की आधारशिला योग है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में योग को अपनाएं ताकि समाज अधिक स्वस्थ और सशक्त बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर जनाब गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा, विजयलक्ष्मी बोरा, भुवन भट्ट, पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, प्रेम बोरा, महेंद्र रावत, दीपक पांडे, मुकेश रघुवंशी, आशीष शर्मा, ममता पंत सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -