*SSP मंजुनाथ टीसी की सख़्ती का असर—शहर में नशेड़ियों और मनचलों की रातों की नींद उड़ गई* *महिलाओं की सुरक्षा में नैनीताल पुलिस फुल एक्शन मोड—असामाजिक तत्वों की अब होगी खैर-खबर*

*SSP मंजुनाथ टीसी की सख़्ती का असर—शहर में नशेड़ियों और मनचलों की रातों की नींद उड़ गई*

*महिलाओं की सुरक्षा में नैनीताल पुलिस फुल एक्शन मोड—असामाजिक तत्वों की अब होगी खैर-खबर*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद को अपराध एवं अपराधियों से मुक्त बनाने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लगातार सघन चैकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में अवांछनीय तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है ताकि शहर में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

🚔 आज की प्रमुख कार्रवाई — 05.12.2025

कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी थाना और काठगोदाम थाना क्षेत्रों में—

✔️ फड़ और ठेलों पर खुलेआम शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध एक्शन
✔️ ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान
✔️ ट्रैफिक बाधा और अव्यवस्था रोकने को कड़ी निगरानी

इन अभियानों में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष सुशील जोशी और थानाध्यक्ष विमल मिश्रा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ चेकिंग में सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

📌 मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस