रामनगर: अपर कोसी ब्लॉक में 25 हेक्टेयर रिज़र्व फ़ॉरेस्ट भूमि अतिक्रमण से मुक्त, 52 अवैध मकान ध्वस्त।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर: अपर कोसी ब्लॉक में 25 हेक्टेयर रिज़र्व फ़ॉरेस्ट भूमि अतिक्रमण से मुक्त, 52 अवैध मकान ध्वस्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 07 दिसंबर 2025।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत अपर कोसी ब्लॉक में आरक्षित वन भूमि एवं ट्रचिंग ग्राउंड की भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे 52 अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए आज वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम के संबोधन का सीएम धामी ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना।

वन विभाग के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पिछले 1 वर्ष से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे तथा समय-समय पर मुनादी कराकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। चेतावनियों के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर विभाग ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की योजना बनाई।

3 ज़ोन और 9 सेक्टर में बंटा था पूरा अभियान क्षेत्र

अभियान को सुव्यवस्थित रूप से अंजाम देने के लिए अतिक्रमित क्षेत्र को
3 ज़ोन के अंतर्गत 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया। भारी पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और वन अधिकारियों की उपस्थिति में कार्रवाई सुबह से शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

52 मकान ध्वस्त, जिनमें 15–20 पक्के और बाकी कच्चे निर्माण

कार्यवाही के दौरान

  • 15–20 पक्के मकान

  • और अन्य कच्चे घरों सहित कुल 52 संरचनाओं
    को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
    वन विभाग ने बताया कि इस अभियान में लगभग 25 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

ट्रचिंग ग्राउंड की भूमि पर नगरपालिका को दिलाया कब्जा

लंबे समय से नगरपालिका के पास कब्ज़ा न रहने वाली ट्रचिंग ग्राउंड की भूमि को भी आज मौके पर प्रशासनिक टीम ने नगरपालिका विभाग को आधिकारिक रूप से सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वनकर्मी, अधिकारी, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा किए गए कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के चलते पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।