आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के विविधि आयामों की जानकारी वर्चुवल बैठक के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निग आफीसरों को दिए।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

हल्द्वानी 22 फरवरी 2022- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सदन नई दिल्ली से आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के विविधि आयामों की जानकारी वर्चुवल बैठक के माध्यम से उत्तराखण्ड, उ0प्र0 एवं पंजाब के विभिन्न के जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निग आफीसरों को दिए। बैठक मे जानकारी देते हुये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अवगत कराया कि 10 मार्च 2022 को होेने वाली मतगणना हेतु मतगणना कार्मिकों जिनमें सुपरवाइजर, काउटिंग असिस्टेंट, एआरओ एवं माइक्रोआब्जरों के कर्तत्यों के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

आयोग द्वारा अवगत कराया कि कार्मिकों का मतगणना दिवस से 7 दिन पूर्व प्रथम, 24 घंटे पूर्व द्वितीय एवं मतगणना दिवस के रोज तृतीय रेडंमाइजेशन कार्य किया जायेगा। उन्होनेे काउटिंग माड्यूल पीपीटी की महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि आरओ अपने मतगणना क्षेत्र में पावर चैक अप, हाईस्पीड इन्टरनेट कनेक्शन,तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों के सम्बन्ध मेे सही-सही जानकारी भरें, इसमें गलती की कोई गुजाईश नही होनी चाहिए। बताया गया कि आरओ को सम्बन्धित हैंडबुक के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करना नितांत आवश्यक है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

मतगणना के एक दिन पूर्व में ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लेनी हैं। उन्होने कहा कि मतगणना दिवस पर सर्वप्रथम ईवीएम की टेबिल बार सारणी, मतगणना चक्र, पोस्टल बैलेट अंकन तथा परिणाम घोषणा के सम्बन्ध मे समय-समय पर जनसाधारण को सूचना से अवगत कराया जाना होगा।वर्चुवल बैठक के माध्यम से मतगणना कार्य का डैमो के माध्यम से भी प्रायोगिक जानकारी से भी अवगत कराया गया। आयोग द्वारा बताया कि मतगणना के सम्बन्ध मे पूर्ण जिम्मेदारी आरओ की है तथा चक्रवार मतगणना सत्यापन की जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई जानी है। आयोग ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम की मतगणना से पूर्व की जानी है, तत्पश्चात ही परिणाम की घोषणा की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

इस अवसर पर विभिन्न जनपदों के आरओ द्वारा अपनी शंकाओं के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग से जानकारी चाही गई जिसका समुचित जबाव आयोग द्वारा दिया गया साथ ही किसी प्रकार की कठिनाई से आयोग को अवगत कराया जाए। वर्चुवल बैठक मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी,जनपद के सभी आरओ सहित निर्वाचन से जुडे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।