दो युवा IPS दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा व प्रीति प्रियदर्शिनी DIG पद पर पदोन्नत, उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण।

ख़बर शेयर करें -

दो युवा IPS दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा व प्रीति प्रियदर्शिनी DIG पद पर पदोन्नत, उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के इतिहास में यह दिन विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा, जब प्रदेश कैडर के दो कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ IPS दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा एवं प्रीति प्रियदर्शिनी को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजित पिपिंग सेरेमनी में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री प्रह्लाद नारायण मीणा को DIG रैंक के पदोन्नति बैच पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन: धामी बोले— यह जागृति, एकता और आत्मगौरव का महापर्व

वहीं, उनकी अर्धांगिनी श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, IPS, जो वर्तमान में आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं, का भी DIG रैंक में पदोन्नत होना उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है।

🔹 वर्तमान तैनाती

  • IPS प्रह्लाद नारायण मीणा — सतर्कता मुख्यालय, उत्तराखण्ड

  • IPS प्रीति प्रियदर्शिनी — ITBP में कमांडेंट के रूप में कार्यरत

वर्ष 2012 में सिविल सेवा परीक्षा में चयन के उपरांत दोनों अधिकारियों को उत्तराखण्ड कैडर आवंटित हुआ। अपने सेवाकाल के दौरान दोनों ने नेतृत्व क्षमता, साहस, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

🔹 IPS प्रह्लाद नारायण मीणा की प्रमुख उपलब्धियां

  • रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जैसे संवेदनशील जनपदों में पुलिस कप्तान के रूप में सफल कार्यकाल

  • वर्ष 2018 में लेह-लद्दाख (भारत-चीन सीमा) पर ITBP के साथ पुलिस सल्यूट ड्यूटी

  • रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा एवं प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का कुशल संचालन

  • वर्ष 2019 में कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर

  • भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास में 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जंप,
    उत्तराखण्ड के पहले IPS अधिकारी बने जिन्होंने पैरा जंपर का खिताब प्राप्त किया

  • PM Security Course पूर्ण

  • मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान, 335 सत्यापन, 53 पर कार्रवाई, हजारों का जुर्माना वसूला।

🔹 IPS प्रीति प्रियदर्शिनी की उल्लेखनीय उपलब्धियां

  • चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक तथा नैनीताल की एसएसपी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं

  • SP Vigilance एवं SP Intelligence के रूप में प्रभावी कार्य

  • 31वीं वाहिनी PAC, रुद्रपुर में कमांडेंट के पद पर कार्य

  • वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  • वर्ष 2022 में राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

  • वर्ष 2021 में एसएसपी नैनीताल रहते हुए देश के टॉप-50 पुलिस कप्तानों में स्थान

उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को इस कर्तव्यनिष्ठ IPS दंपति पर गर्व है।
इनकी पदोन्नति न केवल पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करती है, बल्कि युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।