मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। मंजूनाथ टी सी (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में जनपद पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 121 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई 22 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 31/26, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अन्य बड़ी कार्रवाइयाँ
-
रामनगर: 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
-
लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त पकड़े गए।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।”
गौरतलब है कि नवंबर माह से अब तक 55 नशा तस्करों के विरुद्ध 44 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। सफल टीम को एसएसपी द्वारा 2000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।






