बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च हुई AREA DOMINATION की कार्यवाही, एहतियातन भारी पुलिस बल किया तैनात।

 

 

 

SSP NAINITAL का कड़ा संदेश: शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही।

 

 

 

माननीय सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय अभी विचाराधीन है और अग्रिम निर्णय हेतु लंबित है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

 

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है।

 

 

👉🏻AREA DOMINATION की कार्यवाही लगातार जारी है।

👉🏻पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर चैकिंग की जा रही है।

👉🏻 संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏻 निरंतर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

👉🏻 लगातार सीसीटीवी और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

 

 

मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान श्री ए0बी0 बाजपेय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, थाना पुलिस बल, पीएसी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

 

SSP NAINITAL की अपील

SSP NAINITAL की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों को प्रचार प्रसार करने से बचें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।