मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने हुसैनी बैंकट हॉल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये की नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

 

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को किदवई नगर निवासी मो. अमान ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि शनि बाजार रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर करीब 80 हजार से एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा पीछे स्थित मैरिज हॉल से तीन एसी के आउटर भी चोरी किए गए थे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी और जांच के बाद 27 सितंबर को गोला बायपास रोड स्थित हिमालयन स्कूल के सामने पुलिया के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मौ. तौफीक उम्र 25 वर्ष और मौ. मुस्तफा उम्र 26 वर्ष, निवासी बनभूलपुरा के रूप में की है। उनके कब्जे से ब्लू स्टार कंपनी के तीन इन्वर्टर एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई।