“डायल 112 सेवा से नैनीताल पुलिस ने जंगल में खोए रहने वाले को सुरक्षित लौटाया”

ख़बर शेयर करें -

“डायल 112 सेवा से नैनीताल पुलिस ने जंगल में खोए रहने वाले को सुरक्षित लौटाया”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

डायल 112 नैनीताल पुलिस बनी मददगार 112 में कॉलर द्वारा स्वयं के जंगल के घने भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों के बीच कहीं खो जाने की सूचना पर भवाली पुलिस व SDRF टीम द्वारा सकुशल किया रेस्क्यू कॉलर ने रेस्क्यू टीम का प्रकट किया आभार दिनांक 29/03/2024 को 112 से कॉलर रक्षा दास की सूचना प्राप्त हुई कि वह कैंची के पास जंगल में कहीं खो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

 

 

उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा के निर्देशन में चौकी कैंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर कैची के ऊपर जंगल में कॉलर रक्षा दास उम्र- 50 लगभग की खोजबीन की गई , कॉलर से लगातार संपर्क किया गया परंतु कॉलर अपने सही लोकेशन नहीं बता पा रहा था जिस कारण काफी अंधेरा हो जाने के कारण कॉलर का पता नहीं लग पाया। परन्तु सर्च अभियान जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा।

 

आज दिनांक 30/03/2024 को प्रातः से चौकी कैंची पुलिस द्वारा SDRF के साथ मिलकर कॉलर की खोजबीन की गई व जंगल से चट्टान के पास से कॉलर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। साधु ने बताया कि वह अपने दल के साथ जंगल के पास गर्ग ऋषि गुफा दर्शन हेतु आया था मैं अचानक रास्ता भटक गया और जंगल में ही रह गया जंगल की भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों से बाहर निकलकर रक्षा दास ने रेस्क्यू टीम का आभार प्रकट किया गया

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

 

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम
रक्षा दास पुत्र वेववेन लाल निवासी मदारा पोस्ट पथरारपुर सिसवार थाना गिलौला जिला श्रावस्ती