नैनीताल के ओखलकाडा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

रोशनी पाण्डेय सह- सम्पादक

रुद्रपुर- डियूटी पर जा रहें एक श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।डियूटी के लिए सिडकुल जा रहें नैनीताल के ओखलकाडा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना पुलिस ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल जनपद के ओखलकाडा के रहने वाले सुरेश चंद्र उम्र 34 छतरपुर में किराए पर रहकर सिडकुल में नौकरी करता था। शनिवार की सुबह वह डियूटी के लिए साइकिल से सिडकुल के लिए निकला था।इसी दौरान छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास काठगोदाम की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी।पता चला है कि सुरेश हादसे के चार दिन पहले ही गांव से यहां आया था। उसने यही अपने बच्चे का एक स्कूल में दाखिला कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

जिसके बाद उसका परिवार बेहद उत्साहित था। लेकिन उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया। शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से सुरेश की मौत हो गई। परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। सुरेश की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सुरेश के परिजन भी गांव से यहां आ गये। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।