नशीले इंजेक्शन व टेबलेट के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय सह- सम्पादक

किच्छा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे व नशे के कारोवार फैलाने वाले लोगों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में दिनांक 20-05-2022 को मुखबिर की सूचना पर चौकी दरक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरैय्या पैराफिट के पास अभियुक्त इस्तकार पुत्र सिराज अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भैसिया पोस्ट सियाठेरी थाना शीशगण जिला बरेली 30 प्र0 को पकड़ा गया जिसकी तलाशी मौके पर तहसीलदार / मजिस्ट्रेट सुरेश चन्द्र बुरलाकोटी तहसीलदार किच्छा द्वारा तलाशी ली गयी दौराने तलाशी पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में नशे के इंजेक्शन टेबलेट व कैप्सुल बरामद किये गये। जिसे एन. डी. पी. एस. की धारा 8/22 में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी मौके पर फोटोग्राफी व विडोयोग्राफी की गयी है। पकड़े गये व्यक्ति इस्तकार उपरोक्त द्वारा बताया कि वह उक्त नशीले इंजेक्शन टेबलेट व कैप्सूल बहेडी स्थित शोभित मेडीकल व राहुल मेडीकल से लाता है व लालपुर व किच्छा क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों को मुहमांगे दामों पर विक्री करता है। पकड़े गये अभियुक्त के विरूध धाना किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 206 (2022 धारा 08/22 एन डी पी एस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- इस्तकार पुत्र सिराज अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भैसिया पोस्ट सिबाटेरी थाना शीशगपा जिला बरेली उ0 प्र0

बरामद नशे के इंजेक्शन, टेबलेट व कैप्सूल।
1-116 इंजेक्शन (10 ml) फैरामाईन मैलाईट 2-16 इज़क्शन (02.ml) डाईजापाम 3- 1020 टेबलेट एल्फ्राजोम
4-200 कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद किए हैं।