Manjunath T C का सख्त संदेश: एलपीजी-ईंधन पर कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारी।

Manjunath T C का सख्त संदेश: एलपीजी-ईंधन पर कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारी।
ख़बर शेयर करें -

Manjunath T C का सख्त संदेश: एलपीजी-ईंधन पर कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जनपद Nainital में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath T C ने जनता को भरोसा दिलाया है कि जिले में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और भ्रामक खबरें फैलाने वालों तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पुलिस और प्रशासन के अनुसार मध्य एशिया में जारी तनाव को लेकर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कमी की भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। शासन और प्रशासन ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

 

उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा

सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन के अनुसार पूरे उत्तराखंड में दो से तीन सप्ताह से अधिक का एलपीजी स्टॉक पहले से उपलब्ध है।

इसके अलावा Udham Singh Nagar और Haridwar समेत विभिन्न जिलों में स्थित बड़े बॉटलिंग प्लांटों में लगातार उत्पादन जारी है। उत्तराखंड अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ अन्य राज्यों को भी आपूर्ति कर रहा है।

 

 

 

कालाबाजारी और जमाखोरी पर जीरो टॉलरेंस

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

एसएसपी Manjunath T C ने स्पष्ट किया कि एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी, जमाखोरी या ओवररेटिंग करने वाले डीलरों और एजेंसियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले एजेंसी संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

जिलेभर में सघन चेकिंग

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ईंधन से भरे ट्रकों और टैंकरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

साथ ही थानों और सर्किल स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है, जिसमें तहसीलदार, एसडीएम और सीओ शामिल हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। यदि किसी को एलपीजी बुकिंग या ईंधन आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या आती है तो वह तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकता है।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि जिले में ईंधन और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।