
🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी/काठगोदाम। सोशल मीडिया पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी द्वारा लाइव आकर आत्महत्या किए जाने की धमकी दिए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तलाश अभियान शुरू किया और महिला को काठगोदाम क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार एहतियात के तौर पर नियमानुसार SOP के तहत महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना को निंदनीय बताते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाया गया हो सकता है।
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स यह भी चर्चा कर रहे हैं कि फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी इस तरह का कदम उठाया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।




