अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद भीषण हादसा, दो युवकों की मौत—एक था घर का इकलौता सहारा।

खौफनाक हादसा: टेम्पो-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक था घर का इकलौता सहारा।

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद भीषण हादसा, दो युवकों की मौत—एक था घर का इकलौता सहारा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगरहल्द्वानी मार्ग पर छोई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी वाहन का पार्ट्स लेने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सामने जा रहे टेंपो से जा भिड़े।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक की टक्कर से टेंपो चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।