राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छोलिया-झोड़ा से गूंजा हल्द्वानी।

राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छोलिया-झोड़ा से गूंजा हल्द्वानी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी आगमन पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आर्मी हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, आयुक्त/सचिव (मुख्यमंत्री) दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्विम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

हेलीपैड से एमबी इंटर कॉलेज तक के मार्ग पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक परिधानों में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जहां कलाकारों ने छोलिया नृत्य और झोड़ा-चांचरी गीतों के माध्यम से माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

सीमांत क्षेत्र के रंग समुदाय के लोगों ने भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम में विविधता और लोक संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

👉 पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं तथा जनसमूह में खासा उत्साह देखने को मिला।