गैस सप्लाई पर मुख्यमंत्री का सरप्राइज निरीक्षण, संचालक ने दी जानकारी।

ख़बर शेयर करें -

गैस सप्लाई पर मुख्यमंत्री का सरप्राइज निरीक्षण, संचालक ने दी जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोना काल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती रंग लाई, फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज।

 

 

मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा, इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि वो गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस पहल को सराहते हुए, प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल प्रशासन सख्त: अपराधियों पर जिला बदर और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

 

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी गैस की आपूर्ति हो रही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा। जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, उसी तरह का धैर्य का परिचय इस बार भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 अपराधियों में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का खौफ कायम, लालकुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता* 🚔 *35 लाख से अधिक के 20 तोला सोने के आभूषण बरामद, 03 बड़ी चोरियों का भी हुआ पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार*

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।