IPL पर सट्टेबाजी का खेल बेनकाब, नैनीताल पुलिस का कालाढूंगी-हल्द्वानी में ताबड़तोड़ एक्शन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल |
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर नैनीताल पुलिस ने IPL मैचों के दौरान चल रही अवैध सट्टेबाजी पर बड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।
👉 कालाढूंगी में रंगे हाथ पकड़ा सट्टेबाज
कालाढूंगी पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान खेल मैदान के पास अफाक अहमद (32 वर्ष) को IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से ₹5,150 नगद, सट्टा पर्चियां, पेन व गत्ता बरामद किया।
📌 आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 28/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
👉 हल्द्वानी में भी सट्टे का जाल टूटा
वहीं विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने गोला गेट-राजपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रवि नामक आरोपी को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया।
📌 आरोपी के कब्जे से ₹1,270 नगद, सट्टा पर्चियां, डायरी और पेन बरामद किए गए।
थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 106/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
⚡ सख्त संदेश
नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि IPL के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे गैरकानूनी काम में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, सट्टेबाजों में मचा हड़कंप


















