घरेलू कलह से तंग आकर मां बेटे ने गंगा में लगाई मौत की छलांग।

ख़बर शेयर करें -

रौशनी पाण्डेय – सह सम्पादक़

 हरिद्वार यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने सवा साल के मासूम बच्चे सहित गंगा नदी में छलांग लगा दी।जल पुलिस और गोताखोरों द्वारा करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव को बाहर निकालें। रविवार करीब साढ़े ग्यारह बजे बहादराबाद थाना पुलिस को जानकारी मिली कि रेगुलेटर पुल के पास एक महिला बच्चे को लेकर गंगा नदी में कूद गयी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस के मुताबिक ब्रहमपुरी निवासी निशा उम्र 26 का पति विक्रम सिंह के साथ साल 2015 में विवाह हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

 

यह परिवार मूल रूप से संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है ‌रविवार सुबह किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद निशा अपने मासूम बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई और रेगुलेटर पुल पर पहुंचकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शव पथरी पवार हाउस के पास मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *