स्पेशल टास्क फोर्स ने तीस हजार की इनामी महिला को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर – स्पेशल टास्क फोर्स ने तीस हजार की इनामी महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस ईनामी महिला पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला का जबरन मकान ध्वस्त करने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। आरोपी महिला जनवरी से इस मामले में फरार चल रही थी। देहरादून के क्लेमनटाउन थाने में 17 जनवरी 2022 को एक महिला ने मोना रंधावा व अन्य पर जबरन उसके मकान को ध्वस्त करने और कीमती सामान चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।तब से मोना रंधावा इस मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

एसटीएफ ने सुराग़ लगाते हुए आरोपी महिला को नदनगर दिलशाद गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एसटीएफ की टीम उसे लेकर देहरादून पहुंची। एसटीएफ के एस एस पी ने बताया कि मोना रंधावा के खिलाफ जबरन किसी की सम्पत्ति पर कब्जा करने, और घर का कीमती सामान चुराने का संगीन मामला दर्ज हैं। महिला इस वारदात को अंजाम देकर लंबे समय से फरार चल रही थी।जिस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। एसटीएफ टीम ने इस महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *