नैनीताल में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, 9 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, 9 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 24 अप्रैल 2026:
जनपद नैनीताल के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 (Men & Women) का भव्य शुभारंभ हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट, टीमों का परिचय, मुख्य अतिथि को सलामी और खेल भावना की शपथ जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर सहित कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनमें पीएसी और आईआरबी की टीमें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम:

  • 46वीं वाहिनी पीएसी ने नैनीताल को 7-0 से हराया
  • आईआरबी प्रथम ने 40वीं वाहिनी पीएसी को 4-1 से मात दी
  • 31वीं वाहिनी पीएसी ने पिथौरागढ़ को 6-1 से हराया
  • ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 4-1 से पराजित किया
यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, मातृशक्ति से जवाब की चेतावनी।

यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल तक चलेगी, जिसका समापन 26 अप्रैल को शाम 5 बजे होगा।

पुलिस विभाग के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है।