कुमाऊं में शुरू हुआ जनगणना 2027 का सर्वे, आयुक्त दीपक रावत ने मांगा जनता का सहयोग।

कुमाऊं में शुरू हुआ जनगणना 2027 का सर्वे, आयुक्त दीपक रावत ने मांगा जनता का सहयोग।
ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं में शुरू हुआ जनगणना 2027 का सर्वे, आयुक्त दीपक रावत ने मांगा जनता का सहयोग।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दीपक रावत, आयुक्त कुमाऊं मंडल व सचिव मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके तहत संगणक और गणना टीमें घर-घर जाकर भवनों का सर्वे कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

आयुक्त ने मंडलवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणना कार्मिक जब उनके घर आएं तो उनसे सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी गणना कर्मियों के पास सरकारी पहचान पत्र होगा, जिसे नागरिक सत्यापित भी कर सकते हैं। टीम द्वारा प्रत्येक घर से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसे सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान गणना कार्मिक भवनों पर मार्किंग या नंबर अंकित कर सकते हैं, जिसका विरोध न करें और इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दें।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

आयुक्त ने कहा कि यदि किसी नागरिक को जनगणना से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे टोल फ्री नंबर 1855 पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


ख़बर शेयर करें -