सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में My Home India की ओर से आयोजित ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं का उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया।

सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा में उन्हें भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि NeST Fest पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। पूर्वोत्तर और उत्तराखण्ड के पहाड़ी परिवेश एवं भौगोलिक परिस्थितियों में कई समानताएं हैं। ऐसे आयोजन दोनों क्षेत्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में सड़क, पुल, सुरंग, जलमार्ग, मोबाइल कनेक्टिविटी और ऑप्टिकल फाइबर जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता वाले मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 20 का संचालन बंद।

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में होने वाले राष्ट्रीय खेल भी युवाओं और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

पूर्वोत्तर से उत्तराखण्ड में शिक्षा प्राप्त करने आए युवाओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा—“देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन भी किया।

kj
tara