राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी व्यक्तिगत एवं कार्यालयी समस्याओं के बारे में जाना।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राजभवन नैनीताल दिनांक 12 जून, 2023

राजभवन, नैनीताल में सोमवार को राजभवन में तैनात समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक कार्मिक एवं उनके परिवार की सदस्य की व्यक्तिगत एवं कार्यालयी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा राज्यपाल को कई समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर राज्यपाल द्वारा समस्याओं के निदान का आश्वासन देते हुए दिए गए सुझावों पर अमल करने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा, संस्कार और सम्मान का संगम बना इलाही बख्श स्कूल का समारोह।

 

 

राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी समस्या है जिनका निदान करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्मिक अपने कार्यों को पूरी श्रद्धा एवं ईमानदारी से करें।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्टता और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा की इस वर्ष का गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफल संचालित हुआ है, इसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर तरुण कुमार, कॉम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।