*नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि*
*ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान*
*एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए लालकुआं क्षेत्र में महिला और बच्चियों से मारपीट के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्राम प्रधान रमेश जोशी को एक महिला और बच्चियों के साथ बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट करते हुए देखा गया। वीडियो सामने आते ही एसएसपी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लालकुआं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी द्वारा मामले को प्रभावित करने के प्रयास भी किए गए, यहां तक कि वह एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गया, लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देवभूमि में महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है, और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपील:
नैनीताल पुलिस ने महिलाओं और आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


