केदारनाथ से आगे पैदल ट्रेक पर एक पर्यटक की बिगड़ी तबियत, रेस्क्यू टीम रवाना।

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ रासी- मनणामाई केदारनाथ पैदल ट्रेक पर एक पर्यटक की तबियत बिगडने का मामला प्रकाश में आया है! केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर पर्यटक की तबियत बिगडी है तथा पर्यटक के साथ एक अन्य साथी पर्यटक भी है, मगर केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से NDRF /SDRF टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है हालांकि टीम के लिए भी जोखिम भरा सफ़र होगा. पर्यटक की तबियत केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर महापंथ स्थान के निकट बिगड़ने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

बता दे कि 10 बंगाली पर्यटकों का दल 2 अक्टूबर को रासी गाँव से रवाना हुआ था तथा दल में 8 पुरूष, 2 महिलायें तथा 8 स्थानीय गाइड व पोटर शामिल थे! बीते रोज शनिवार दोपहर 2 बजे दल में शामिल एक पर्यटक की अचानक तवियत खराब हो गयी, जिस कारण 8 पर्यटकों का दल सहित सभी गाइड व पोटर केदारनाथ धाम पहुँच चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

 

 

तथा शनिवार शाम को चार बजे पर्यटक की तबियत बिगड़ने की सूचना केदारनाथ धाम में तैनात SDRF व NDRF को दी गयी थी मगर मौसम खराब होने के कारण टीमों को केदारनाथ से महापंथ के लिए रवाना होने में भारी परेशानियां हो रही है।