“स्कूल बसों पर ARTO का बड़ा एक्शन! 25 वाहनों के कटे चालान” CCTV से लेकर फायर सिलेंडर तक गायब! स्कूल बसों की खुली पोल”

🚨 “स्कूल बसों पर ARTO का बड़ा एक्शन! 25 वाहनों के कटे चालान”

CCTV से लेकर फायर सिलेंडर तक गायब! स्कूल बसों की खुली पोल”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

🚌 बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। ARTO विभाग ने आज बड़ा चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब 40 से अधिक स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

 

 

⚠️ जांच में कई स्कूल बसों में गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद 16 स्कूल बसों के चालान काटे गए, जबकि 9 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 25 चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

 

📌 चेकिंग के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाहियां:

❌ बसों में CCTV कैमरे नहीं
❌ VLTD सिस्टम गायब
❌ स्पीड लिमिट डिवाइस (SLD) नहीं
❌ फर्स्ट एड बॉक्स नहीं
❌ फायर सिलेंडर नहीं
❌ बिना वैध लाइसेंस चालक
❌ इंश्योरेंस, PUC और टैक्स में अनियमितता

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

 

 

 

ARTO अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।