*🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा रुख — वर्दी का अपमान करने वालों की अब खैर नहीं* *सरकारी कार्य मे बाधा “वर्दी उतरवा दूंगा” कहने वाला आरोपी गिरफ्तार*

ख़बर शेयर करें -

*🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा रुख — वर्दी का अपमान करने वालों की अब खैर नहीं*

*सरकारी कार्य मे बाधा “वर्दी उतरवा दूंगा” कहने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी में पुलिस चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता बेटे की तलाश में भटक रही थी मां, पुलिस ने 6 दिन बाद शिवम को खोज निकाला।

बताया गया कि 10 मई की रात तिकोनिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी संदिग्ध कार को रोका गया। चालान की कार्रवाई के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दे डाली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि से पहले छोटा कैलाश को बड़ी सौगात, 2.65 करोड़ के विकास कार्य शुरू।

मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लवजीत सिंह निवासी लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार UK18B-1989 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के इंजेक्शनों का खेल बेनकाब! बनभूलपुरा में 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 इंजेक्शन जब्त।

⚠️ SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का साफ संदेश:
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या किसी भी लोकसेवक के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -