ज्वालापुर बना रणक्षेत्र! दो पक्षों में खूनी संघर्ष जैसे हालात।

ज्वालापुर बना रणक्षेत्र! दो पक्षों में खूनी संघर्ष जैसे हालात।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के घोसीयान में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

 

 

सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।