ऑपरेशन प्रहार” का असर: सड़कों पर उतरी पुलिस, ब्लैक फिल्म हटाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा।

“ऑपरेशन प्रहार” का असर: सड़कों पर उतरी पुलिस, ब्लैक फिल्म हटाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा।

 

 

उधम सिंह  राठौर   प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

 

एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस और सीपीयू टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एल्कोमीटर के जरिए ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की भी जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।