कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा पहुंचे गांव-गांव, सुनी जनता की समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

 

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा पहुंचे गांव-गांव, सुनी जनता की समस्याएं

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के खनश्यू, गरगडी तल्ली, मल्ली,कालाआगर, टीमर, क्वेराला आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  “पहाड़ की खामोश सड़क पर मौत का तांडव, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार” “मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में काल बन गई खाई”

 

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने खनश्यू मैं जन सभा को सम्बोधित किया! ओर जनता की समस्याओं को सुना! जल निगम व जल सस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!