जंगल में चली मौत की कुल्हाड़ी! शराब पार्टी के बाद दोस्त बना कातिल।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी के पीपलपड़ाव जंगल में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। वन विभाग में तैनात रोपण रक्षक मेवा लाल की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने की जिसके साथ वह रातभर बैठकर शराब पी रहा था।
सूत्रों के मुताबिक जंगल के प्लॉट नंबर-71 में देर रात शराब पार्टी चल रही थी। नशा बढ़ा तो बातों-बातों में विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज इतनी बढ़ी कि दोस्ती खूनी खेल में बदल गई। आरोपी तिवारी सिंह ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठाई और मेवा लाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जंगल की खामोशी चीखों से गूंज उठी और मौके पर ही मेवा लाल की मौत हो गई।
सुबह जब शव मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सीधे SSP Nainital डॉ. मंजूनाथ टीसी तक पहुंचा। SSP के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अफसर मौके पर पहुंचे। जांच शुरू हुई तो चौकीदार तिवारी सिंह की कहानी पुलिस को हजम नहीं हुई।
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और हत्या की पूरी कहानी उगल दी। उसकी निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
⚡ 24 घंटे के भीतर मर्डर मिस्ट्री सुलझाकर नैनीताल पुलिस ने दिखाया तेज एक्शन!


