बूथों के बाहर प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री जब्त – (कोतवाल विक्रम राठौर ने किया बूथों का निरीक्षण)।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर मतदान के दिन स्थानीय पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए पोलिंग बूथों पर विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों से चुनावी सामग्री जब्त की। कोतवाल विक्रम राठौर ने सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में बानये गए बूथों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने प्रचार सामग्री के साथ टेबिल लगाकर पार्चिया बाट रहें थे।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

 

इस दौरान कोतवाल विक्रम राठौर ने दल बल के साथ वहां पहुंचकर प्रचार सामग्री और पोस्टर और बैनर जब्त कर लिए। उन्होंने प्रत्याशियों के समर्थकों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि पर्चियां के लिए बनाएं गए काउन्टरों पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन जरूरी है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *