मुख्य सचिव का बड़ा विजन, उत्तराखंड में अब बागवानी बनेगी किसानों की ताकत।

मुख्य सचिव का बड़ा विजन, उत्तराखंड में अब बागवानी बनेगी किसानों की ताकत।
ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव का बड़ा विजन, उत्तराखंड में अब बागवानी बनेगी किसानों की ताकत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून में सोमवार को सचिवालय में आयोजित जाईका (JICA) वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए व्यापक बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, हत्या-लूट के आरोपी शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और इन्हें बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना होगा। उन्होंने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और हैंड होल्डिंग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  150 CCTV कैमरों ने उगला राज, कालाढूंगी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा।

बैठक में किसानों को ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण देने, क्लस्टर एप्रोच अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था को मजबूत करने और उन्नत किस्मों के पौधों के विस्तार पर भी फोकस करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना पूरी होने के बाद भी किसानों को सहायता मिलती रहे, इसके लिए उद्यान विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

बैठक में सचिव एस.एन. पाण्डेय, डीजी उद्यान वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।