“दुर्गा देवी–मैदावन मार्ग खोलो” : पूर्व सैनिकों ने सांसद अनिल बलूनी से लगाई गुहार, बोले– हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर में गढ़वाल गौरव पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने Anil Baluni से मुलाकात कर रामनगर–दुर्गा देवी–मैदावन मोटर मार्ग को आम जनता के लिए पुनः खोले जाने की मांग उठाई।
पूर्व सैनिकों ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह मार्ग खुलने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही लैंसडौन क्षेत्र के लोगों और पूर्व सैनिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद अहम है। सड़क खुलने से पर्यटक ताड़केश्वर महादेव सहित क्षेत्र के कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन और कारोबार को नया जीवन मिलेगा।
सांसद Anil Baluni ने इसे जनहित का महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभागों से वार्ता कर मार्ग को आम जनता के लिए खुलवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी Shishupal Singh Rawat भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में सूबेदार मेजर आनंद सिंह नेगी, कप्तान विक्रम सिंह कंडारी, कप्तान विनोद सिंह रावत, कप्तान बलवंत सिंह, कप्तान महेंद्र सिंह, सूबेदार विजय सिंह रावत, कप्तान प्रताप सिंह, हवलदार पदम भंडारी, नायक अरविंद, हवलदार पंचम सिंह, हवलदार मान सिंह रावत, सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह रावत, नायक सूबेदार मदनपाल सिंह रावत और हवलदार महेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।


