हर लाभार्थी तक पहुंचे विभागीय योजनाओं का लाभ : योगेश रजवार

हर लाभार्थी तक पहुंचे विभागीय योजनाओं का लाभ : योगेश रजवार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य माननीय योगेश रजवार महोदय की अध्यक्षता में विभागीय बैठक का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल।

 

 

 

माननीय सदस्य योगेश रजवार महोदय के द्वारा उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही माननीय सदस्य योगेश रजवार द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिये गये कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन हो तथा कार्यकर्तियों के द्वारा बच्चों की संख्या बढ़ाने व शिशुओं/बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित न रखने हेतु प्रयास करे तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम करना सुनिश्चित करे। विभागीय योजनाओं व उद्देश्य की जानकारी तथा प्रत्येक लाभार्थी तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब उत्तराखंड में बनेंगे चैंपियन! धामी ने क्रीड़ा विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास।

 

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ रेनू मर्तोलिया, सुपरवाइजर श्रीमती बबली हुसैन, श्रीमती हेमा मासीवल, श्रीमती हेमा त्रिपाठी, श्रीमती रीना यादव व सभी सेक्टर आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।*

kj
tara