“हथियार लेकर निकला था दबंग बनने, ऑपरेशन प्रहार ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे”

“हथियार लेकर निकला था दबंग बनने, ऑपरेशन प्रहार ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। जनपद में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपी को चोरी की रॉयल एनफील्ड संग दबोचा।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

 

 

 

इसी दौरान 29 मई 2026 को वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी क्षेत्र में पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक ताहिर पुत्र हसनैन निवासी कनोरी, बाजपुर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 167/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत जिले में अवैध हथियार, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान के चलते अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

बरामदगी:
▪️ 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा
▪️ एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी और कांस्टेबल अमित कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

kj
tara